मेरे बारे में
अमिताभ ठाकुर
अमिताभ ठाकुर भारतीय पुलिस सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं। पुलिस सेवा के दौरान उन्होंने विभिन्न पदों पर कार्य किया और पुलिस व्यवस्था तथा प्रशासन के कामकाज को निकट से देखा और समझा।
सेवानिवृत्ति के बाद वे सामाजिक एवं राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय हैं और आजाद अधिकार सेना के अध्यक्ष हैं। नागरिक अधिकारों, मानवाधिकारों, भ्रष्टाचार, पुलिस जवाबदेही, विधि के शासन और प्रशासनिक पारदर्शिता से जुड़े मुद्दे उनके सार्वजनिक जीवन और कार्यकलापों के प्रमुख विषय रहे हैं।
‘शाहजहाँपुर से देवरिया : ट्रेन से जेल तक’ उनकी व्यक्तिगत अनुभूतियों, घटनाओं के विवरण और विश्लेषण पर आधारित पुस्तक है, जिसका मूल लेखन देवरिया जेल में किया गया था।
यह वेबसाइट इसी पुस्तक के क्रमिक प्रकाशन और उससे जुड़े विचारों एवं सामग्री के लिए समर्पित है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें