संदेश

पुस्तक का परिचय और प्रकाशन

  शाहजहाँपुर से देवरिया : ट्रेन से जेल तक अमिताभ ठाकुर यह पुस्तक अमिताभ ठाकुर का व्यक्तिगत वृत्तांत है, जो 09 दिसम्बर 2025 को शाहजहाँपुर रेलवे स्टेशन पर लखनऊ–नई दिल्ली एसी एक्सप्रेस से उतारे जाने और 10 दिसम्बर 2025 को देवरिया जेल पहुँचाए जाने की घटनाओं तथा उसके बाद के घटनाक्रम पर आधारित है। इस पुस्तक का मूल हस्तलिखित प्रारूप देवरिया जेल में लिखा गया था। इसका प्रकाशन उसी मूल पांडुलिपि के प्रति निष्ठा रखते हुए किया जा रहा है। इसमें कोई अनावश्यक बदलाव या नई सामग्री नहीं जोड़ी जाएगी। केवल स्पष्ट वर्तनी, व्याकरण और भाषागत त्रुटियों का सुधार किया जाएगा। यह पुस्तक केवल एक व्यक्तिगत अनुभव का विवरण नहीं है। इसमें लेखक के अनुभवों, विचारों और विश्लेषण के माध्यम से मानवाधिकार, पुलिस की कार्यप्रणाली, पुलिस शक्तियों के प्रयोग, कानूनी प्रक्रियाओं, प्रशासनिक जवाबदेही और पारदर्शिता से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न उठाए गए हैं। इस वेबसाइट पर पुस्तक का क्रमिक प्रकाशन किया जाएगा। प्रत्येक कड़ी यहाँ उपलब्ध होगी। क्रमिक प्रकाशन पूरा होने के बाद पूरी पुस्तक का PDF भी निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। इस पहल का उद्द...